ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर भी दो नवनिर्वाचित पार्षदों के नाम चर्चा में हैं। पहला नाम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और हाल ही में इंदिरा गांधी वार्ड से निर्वाचित हुए पार्षद डॉक्टर जीए बारस्कर का है। भाजपा डॉक्टर बारस्कर के अनुभव का लाभ लेने भाजपा के पार्षदों को एकजुट रखने के लिए इनके नाम पर सहमति बना सकती हैं।
भाजपा विधानसभा क्षेत्र में बाहुल्यता रखने वाले कुनबी समाज के जातिगत समीकरणों को साधने के लिए नगर पालिका में निर्वाचित कुनबी समाज के एकमात्र पार्षद डॉक्टर बारस्कर को उपाध्यक्ष पद से नवाज सकती है। दूसरा नाम तिलक वार्ड से निर्वाचित पार्षद अजय यादव का सामने आ रहा है जो जिला पंचायत सदस्य राजा पवार के करीबी हैं। अंतिम स्थिति में भाजपा किस पार्षद के नाम पर मोहर लगाती है यह तो चुनाव तिथि घोषित होने के बाद ही सामने आयेगा।


More Stories
चिकित्सा छात्रों को समय से योजनातर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….