Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरम शहजाद खान


शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडलभाजपा अपलसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से कलेक्टर कार्यालय पर भेट कर अल्पसंख्यक समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को एक पत्र भी सौपा। पत्र में बताया गया कि वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक के कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ आलीराजपुर जिले का अल्पसंख्यक वर्ग नहीं उठा पा रहा है। कारण खोजने पर मालूम हुआ कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में वर्तमान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के लोग समिति में है और यह लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय को नही मिल पा रहा है।
पत्र में आगे यह भी बताया गया कि ऐसे निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अलीराजपुर द्वारा अनुमोदित सदस्यों को अल्पसंख्यक कल्याण समिति आलीराजपुर का सदस्य बनाया जाए ताकि सरकार की अल्पसंख्यक वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर इस वर्ग के लोगो को प्राप्त हो सके। साथ ही इन सदस्यों को अलीराजपुर जिले की शांति समिति बैठकों में भी आमंत्रित किया जाए। जिससे अल्पसंख्यक वर्ग की भावनाओ को आप तक पहुंचाया जा सके।
मोहर्रम पर्व को लेकर दिया आवेदन
वही आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर या मीरा अल मदद फाउंडेशन द्वारा जिला कलेक्टर को एक आवेदन देकर पर्व को लेकर जिले में होने वो तैयारी के बारे में अवगत कराया गया। पत्र में फाउंडेशन द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में मोहर्रम का पर्व दिनांक 01 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक मनाया जाना है। जिसमे साफ सफाई व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था जिला स्तर से लेकर तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक करवाने का अनुरोध फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष गफ्फार खान द्वारा जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से किया गया है। जिससे कि मुस्लिम समाज मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण मना सके।
ये थे मौजुद
कलेक्टर से भेट करने के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, जिला उपाध्यक्ष सूफी रमीज बाबा, आलीराजपुर अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष हाजी शकील चंदेरी, इम्तियाज खान, इरफान बरकाती, कोषाध्यक्ष सिराज खान, अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन न्यूज़ 24×7 India सहित मोर्चा के अन्य लोग मौजुद थे।