Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग जिला इन्दौर के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय श्री मनीष सिंह एवम पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महीला बाल विकास विभाग, श्री रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत *क्वींस कॉलेज, खंडवा रोड इन्दौर * के स्कूल बस ड्राइवर, कंडक्टर, एवम मैनेजमेंट स्टाफ के लिए सेफ सिटी *एक सुरक्षित शहर* जागरूकता अभियान के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया, कार्यशाला में भारती श्रीवास्तव जिला समन्वयक ममता संस्था समर्थित यूनिसेफ के द्वारा महिला एवम बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए कैसे हम इसे रोकने में अपना योगदान दे सकते है के बारे में जानकारी दी ,। अक्षर सामाजिक सेवा समिति की राष्ट्रीय समन्वयक सुश्री जया शेट्टी के द्वारा महिला सुरक्षा एवम उनसे जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी साथ ही बस ड्राइवर और कंडक्टर होने के साथ साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति क्या जिम्मेदारी है, के बारे में भी प्रकाश डाला, साथ ही छेड़छाड़ से जुड़े मामलों में कैसे शिकायत दर्ज कर सकते है, के बारे में जानकारी दी, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानूनी जानकारी, दंडात्मक कार्यवाही के बारे में चित्रण किया।इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, ऊर्जा डेस्क, 112 गूगल एप आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सभी को महिलाओ के अधिकारो की जानकारी दी। और शपथ दिलवाई गयी। पोस्टर और पंपलेट वितरण किया गया,।
कार्यशाला क्वींस कॉलेज इन्दौर की प्राचार्य श्रीमति गीता सोमसीकरण एवम जिला कार्यकर्म अधिकारी, महिला एवम बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधोलिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यापिका सुश्री मनप्रीत कौर एवम विद्यालय परिवहन संचालक श्री मुकेश चौधरी के द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार और जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलेश व्यास जी ने बताया है कि इस तरह के कार्यक्रम इंदौर जिले के सम्मत विद्यालयों में किए जा रहे हैं।