अर्चित चौकीकर रिपोर्टर
अखिल विश्व गायत्री परिवार मुल्ताई के द्वारा स्वर्गीय श्री गुलाबराव जी ठाकरे के श्रद्धांजली कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मुख्यट्रस्टी सम्पत राव घोटे एवम गायत्री परिवार के विकास खंड समन्वय समिति मुल्ताई के सचिव नारायण देशमुख ने स्व श्री गुलाबराव जी ठाकरे के श्रद्धांजली में पहुंच कर श्रद्धांजली दी साथ ही गायत्री परिवार द्वारा संवेदना पत्र देकर उनके पुत्रों मनोज ठाकरे एवम चंद्रशेखर ठाकरे एवम भाई कृष्णराव ठाकरे को स्वर्गीय श्री गुलाब राव जी ठाकरे की स्मृति में एक पौधा भेंट कर पालने का संकल्प दिलाया वहीं गायत्री परिवार के नारायण देशमुख ने स्व श्री गुलाबराव जी ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम अपने पूर्वजों की स्मृति में यदि एक पौधा भी लगाकर उस पौधे को पाल पौष कर बड़ा करते हैं तो पर्यावरण को बचाने के साथ ही अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं अतःयंहा हम उपस्थित सभी परिजनों से अनुरोध है आज हमे स्व ठाकरे जी को श्रद्धांजली अर्पित कर यह संकल्प लेकर जाना चहिए की हम सभी अपने अपने पूर्वजों की स्मृति में एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभायेंगे।और इस बात को सिद्ध करके_ दिखाएंगे की,,पौधारोपण कार्य महान,,एक वृक्ष , 100 पुत्र समान।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन