ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक बार फिर धुआंधार और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। रात से ही जिले भर में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जिले की प्रमुख माचना सहित अन्य नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर रखा है।
शुक्रवार को कई दिनों बाद मौसम थोड़ा खुला था। हालांकि हलकी फुहारें कल भी बरसी थीं, लेकिन इससे कोई काम-काज प्रभावित नहीं हुआ। मौसम के तेवर देख लोगों को लग रहा था कि अब थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार की रात होते ही बारिश एक बार फिर शुरू हो गई। रात से जिले के सभी क्षेत्रों में एक जैसी मूसलाधार बारिश हो रही है।
रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने आज सुबह से ही जिले के अधिकांश रास्ते बंद कर रखे हैं। जिला मुख्यालय पर माचना नदी भी उफान पर है। इसके चलते करबला नदी के पुल के ऊपर से पानी जा रहा है। यही कारण है कि बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे सुबह से बंद है। हालांकि हाईवे तक पहुंचने के अन्य रास्ते होने के कारण इससे आवाजाही पूरी तरह से ठप नहीं पड़ी है।
अभी शाहपुर में माचना नदी के पुल तक तो पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन इसी तरह बारिश होती रही तो जल्द ही पुल के ऊपर पानी आ जाएगा। ऐसे में वहां हाईवे से आवाजाही बंद हो सकती है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में जहां पुल की व्यवस्था नहीं है वहां आवाजाही ठप है। भारी बारिश के चलते लोग घरों से निकल ही नहीं पा रहे
बारिश के टूट रहे रिकॉर्ड
इस साल जिले में बारिश के लगभग सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। शुक्रवार की सुबह तक जिले में औसत 27.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही इस सीजन में अभी तक 750.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अभी बारिश का सीजन 2 माह से अधिक का बाकी है। पिछले साल आज तक की स्थिति में 494.5 मिलीमीटर बारिश ही हुई थी। नीचे चार्ट में देखें बारिश की विस्तृत जानकारी।
बैतूल जिले में बारिश की स्थिति



More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन