अवैध दवाइयों और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में सक्रिय पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर जिले में एक अवैध दवाइयों से भरे गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान मौके से सात लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा बोरियों में भरे 4.98 लाख लोमोटिल गोलियां, 97200 अल्प्राजोलम गोलियां, 75,840 प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल, 21600 शीशियां एविल, 16725 इंजेक्शन ब्यूप्रेनोर्फिन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले के मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी धर धबोचा है। प्रशासन से इसे पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता करार दिया है। ड्रग के खिलाफ अपने अभियान में पंजाब पुलिस लगातार कामयाबी की ओर अग्रसर है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच