Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस में दौसा पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने सुसाइड केस में आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में बीजेपी नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया है. हरकेश मटलाना दौसा बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हैं. मटलाना को आज दौसा की पुलिस स्पेशल टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया. स्पेशल टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र चौधरी ने आरोपी हरकेश मटलाना को जयपुर के एक रेस्टोरेंट से पकड़ा. उसके बाद आरोपी को दौसा लाया गया. यहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी हरकेश मटलाना पूर्व सरपंच है और वर्तमान में उनकी पत्नी सरपंच है.

दौसा एसपी राजकुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अर्चना सुसाइड केस में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं मुख्य आरोपी बल्या जोशी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बल्या जोशी की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में दौसा पुलिस की एक टीम ने दबिश दे रही हैं. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.