पंजाब के तरनतारन जिले में 5 जुलाई को हुई टैक्सी चालक शेरा मसीह की हत्या करने वाले शूटर रोहित चांगल को उत्तराखंड एसटीएफ ने किच्छा से गिरफ्तार किया. रोहित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है और रोहित का एक साथी आकाश अब भी फरार है. यह पूरा मामला सुपारी किलिंग का बताया गया है. पंजाब के एक शख्स साजन ने रोहित और आकाश को शेरा की हत्या करने के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी.


उत्तराखंड में आपराधिक गतिविधियों के तार लगातार पंजाब से जुड़ रहे हैं. इस मामले में जब साजन की गिरफ्तारी हुई, तब उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि शूटर किच्छा के थे. एसटीएफ ने पंजाब पुलिस को रोहित की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है. गौरतलब यह है कि इससे पहले पंजाब के मशहरू गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या शूटरों का कनेक्शन उत्तराखंड से निकला था. यही नहीं, इससे पहले भी कई मामलों में पंजाब के अपराधियों का संबंध उत्तराखंउ या यहां के अपराधों में पंजाब से संलिप्तता पाई जा चुकी है.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप