Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केशव पांडे रिपोर्टर

*- खुले आसमान के नीचे फोर्ट पर हुआ प्रो-पंजा लीग का फायनल*

*- देशभर के पंजा पहलवानों ने दिखाया दम, मेडल पाकर खिले चेहरे*

ग्वालियर। मानसून की रंगत में रंगी बादलों की काली घटा और रंगबिरंगी रोशनी की सतरंगी छटा के बीच जब आसमान के नीचे खुले मंच पर देश भर के आर्म रेसलरों (पंजा पहलवानों) ने अपना दम दिखाया तो पंजा कुश्ती के रोमांच ने हर किसी को रोमांचित कर दिया।
मौका था फोर्ट स्थित मानसिंग दरबार के खुले मंच पर इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे प्रो-पंजा लीग रैंकिंग टूर्नामेंट के फायनल का।
इस दौरान देशभर के 20 महिला-पुरुष पंजा पहलवानों ने फायनल में मैडल पाने के लिए अपना दम दिखाया। कर्नाटका, केरला, असम, ओडिसा,महाराष्ट्र और हरियाणा के प्रतिभागियों ने पंजे के दम और अपने टैलेंट से रेफरियों को हैरान करने के साथ ही दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
फायनल के लिए हुए 10 मुकाबलों का रोमांच देखते ही बन रहा था। विजयी प्रतिभागियों को जब सम्मानित किया गया तो मैडल पाकर उनके चेहरे खिल गए।

*रोमांच पैदा करने वाली प्रो- पंजा लीग*
देश-विदेश में अनेक खेल खेले जाते हैं लेकिन प्रो-पंजा लीग रोमांच से भरने वाला टूर्नामेंट है।
ग्वालियर में प्रो-पंजा लीग का होना गर्व की बात है। हम सरकार की ओर से इस रोमांचक खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन आशुतोष तिवारी ने यह बात कही।
अध्यक्षता ग्वालियर आर्म रेसलिंग अकेडमी के अध्यक्ष डॉ.केशव पाण्डेय ने की। इस मौके पर अमेरिका के रेसलर माइकल टॉड, मिसेज रिबेका टॉड, एशियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जीनबेक मुक़ाम्बेटोव विशिष्ट अतिथि थे। प्रो-पंजा लीग के संस्थापक परवीन डबास एवं सह संस्थापक प्रीति झंगानिया ने विजयी प्रतिभागियों के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

*ये रहे विजेता*