Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना

पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया के समक्ष पांच निर्दलीय पार्षदों ली भाजपा की सदस्यता*

*निर्दलीय पार्षदों को मिलाकर भाजपा के 19 से बड़कर 24 हुए पार्षद*

गुना। गुना नगर पालिका चुनाव में 37 वार्डों में से भाजपा के 19 पार्षद चुनकर आए थे। और गुना नगरपालिका में अध्यक्ष हेतु पूर्ण बहुमत हासिल प्राप्त हे। इसी बीच पांच नव निर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर यह आंकड़ा 19 से अब 24 हो गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की रविवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चार निर्दलीय पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर कुछ ही दिनों में बनने वाली परिषद में भाजपा का पक्ष और अधिक मज़बूत कर दिया है। जिसमें वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय विजेता पार्षद श्रीमती राधा कुशवाह , वार्ड 12 से सुशीला कुशवाह, वार्ड 19 से अजबबाई लोधा, वार्ड 22 से राजू ओझा एवं वार्ड 29 से नीता कुशवाह ने आज भाजपा में विश्वास जताते हुए पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया, भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, संगठन प्रभारी संजीव कांकर के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पार्षद भाजपा कार्यकर्ता ही थे,सभी को टिकट देना संभव नहीं था। इन सभी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन आकांक्षाओं के अनुरूप नगर के विकास में सहभागी बनेंगे।