Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

*पंचमुखी शिक्षा से गांव के विकास में भागीदार बनें*: अशोक अग्रवाल

गुना। एकल अभियान मध्य भारत भाग के प्राथमिक शिक्षा एवं क्षमता विकास अभ्यास वर्ग का रविवार को टेकरी मंदिर हाल में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में भाग अध्यक्ष महेश सिंह सोलंकी, एकल अध्यक्ष बुंदेल सिंह यादव, भाग महिला समिति अध्यक्ष आशासिंह रघुवंशी, एकल भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख विकास जैन नखराली, भाग प्रशिक्षण प्रमुख विजय सिंह आदिवासी, अंचल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। 75 वर्षों की स्वतंत्रता ने भारत को दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों की कतार में सम्मिलित करवा दिया है तो उसके पीछे प्रेरणा है उस भाव की जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा को मानता है, उस शक्ति की जो समाज की एकजुटता से मिलती है, उस स्वाभिमान की जो हमारी सांस्कृतिक विरासत की थाती है। इसी समाज की एकता, शौर्य, स्वाभिमान को धार देता है ‘एकल अभियान’। वर्ग को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश को अखंड भारत के नाम से जाना जाता हे। हमारा देश बहुत महान रहा हे। और भारत की माता जगत गुरु माता हे। और संघ का यही सपना है की संपूर्ण समाज को संगठित करना। जिसको लेकर ही डॉ॰ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने सन 1925 में राष्टीय स्वयसेवंक संघ की स्थापना की गई थी जिसका 2 वर्ष बाद ही पूरे 100 वर्ष सम्पूर्ण होने जा रहे हे।

उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा पूरी दुनिया में सबसे पुरानी हे। विदेशी लोगों ने भारत में आकर हमारी संस्कृति से प्रभावित होकर शिक्षा ग्रहण की। हमारा धर्म सबसे पुराना है हमारे वेद, पुराण, रामायण आज विश्व के सबसे पुराने ग्रंथ है। भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश हे। और इतनी बड़ी आबादी वाले देश को चलाने एकता बहुत आवश्यक है। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर देश के हर वर्ग की चिंता इस देश में हो रही हे। सभी को संगठित करके एकसाथ लेकर चल रहे हे। और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को गति मिल रही हे। आज उनके नेतृत्व में देश परम वैभव की और आगे बड़ रहा। भारत का मान पूरी दुनिया में बड़ा हे। आज भारत की और सम्पूर्ण विश्व देख रहा हे। जो इससे पहले हमने कभी नही देखा। अभी हाल ही में देश पर कोरोना का संकट आया और इस कोरोना काल में जिस प्रकार हमने इस संकट का सामना किया। वह किसी से छिपा नहीं है। इस संकट काल में इतनी बड़ी आबादी वाले देश में सभी को मुफ्त राशन, सभी देशवासियों को मुफ्त में स्वदेशी वेक्सिन लगाना यह असंभव कार्य पीएम मोदी सरकार में साकार हुआ हे। तो वही आज एकल द्वारा पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांव के सर्वागीन विकास की जो सोच को साकार कर रहे हे वह सराहनीय हे। गांव को जैविक खेती, प्रकृति प्रेम यह सब हमारे आदिवासी भाई बंधु बड़ी खूबी से निभा रहे हे। अभ्यास वर्ग में भाग अध्यक्ष श्री सोलंकी ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
भाग प्रशिक्षण प्रमुख विकास जैन ने बताया की गुना नगर में 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवसीय भाग अभ्यास वर्ग का आरंभ किया गया है। इस अभ्यास वर्ग में बरेली, होशंगाबाद, राजगढ़, गुना,शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, डबरा, मुरैना से एकल के चुने हुए 110 से अधिक पूर्णकालिक संच प्रमुख प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हे। ये सभी प्रशिक्षण लेकर गांव गांव जाकर हरी कथा का गायन कर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। साथ ही एकल विद्यालय में अध्यनरत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा, ग्राम विकास जागरण एवं स्वाभिमान जागरण पर शिक्षा देकर ग्रामीणों को जाग्रत करेंगे। एकल अभियान का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को अपने संस्कृति का ज्ञान वोध कराना है। क्योंकि भारतीय संस्कृति, सत्संग, श्रीहरि कथा एवं श्री रामकथा के भाव को जागृत करना है।