मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
एकल अभियान का भाग अभ्यास वर्ग 23 से 27 जुलाई तक गुना में*
गुना। एकल अभियान मध्य भारत भाग का अभ्यास वर्ग 23 से 27 जुलाई तक चलने वाले वर्ग का टेकरी मंदिर हाल में आरंभ किया गया। जिसमें भाग अध्यक्ष महेश सिंह सोलंकी, एकल अध्यक्ष बुंदेल सिंह यादव, एकल वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली, भाग प्रशिक्षण प्रमुख विजय सिंह आदिवासी, अंचल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।भाग अध्यक्ष श्री सोलंकी ने बताया की गुना नगर में 5 दिवसीय भाग अभ्यास वर्ग का औपचारिक शुभारंभ 24 जुलाई, शनिवार को टेकरी मंदिर हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया जाएगा। अभ्यास वर्ग में बरेली, होशंगाबाद, राजगढ़, गुना,शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, डबरा, मुरैना से एकल के चुने हुए 110 से अधिक पूर्णकालिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया