Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा


महीनों पहले खुले में शौच मुक्त करने का अभियान प्रशासन के द्वारा चलाया गया था नहीं हुआ कोई भी असर


सालों पहले बना सुलभ शौचालय जो अब खंडित अवस्था में पड़ा

खिलचीपुर। शहर में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा देश को स्वच्छ बनाने के लिए खुले में शौच मुक्त करने का अभियान महीनों पहले चलाया गया था। वही नगर परिषद शहर में खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में कार्य कर रही थी वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिले इसको लेकर प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास गरीब नागरिकों को दिलवाया गया है जिसमे पक्का मकान व लेट बाथरूम बना होना है, शौचालय होना जरूरी हे लेकिन नगर परिषद द्वारा मकान बनने के बाद जांच नहीं की जाती हे। जिसके कारण वार्ड सहित नगर में अनेकों लोगो द्वारा शौचालय न बनाया गया अगर बना लिया हे तो लोग इनका उपयोग नही करते हुए खुले में शौच को लेकर कही स्थानों पर लौटा डब्बा लेकर लोग जाते हुए दिखाई दे रहे है। यही एक मामला खिलचीपुर देखने में आया है कि नगर का एक धार्मिक स्थान जो खांडी बावड़ी मार्ग वीर हनुमान मंदिर है जहां पर रास्ते में ही सुबह से ही हाथ में लौटा लेकर महिलाएं खुले में शौच को लौटा डब्बा लेकर जाती नजर आती हे। वही कुछ सालो पहले नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 04 में महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय बनाया गया था ।
जो आप क्षत्रिय क्षतिग्रस्त अवस्था में खंडहर हो चुका है। वह उसके फाटक सहित कही सामन अज्ञात लोग निकाल कर ले गए है। उस शौचालय को खंडित हो चुका है । वही जिनके महिलाओ के घर पर शौचालय नहीं है वह महिलाएं शौचालय का उपयोग करती थी
जिसके कारण महिलाएं अब उसमें शोच के लिए नहीं जा सकती।


जिसके कारण अब कई महिलाएं धार्मिक स्थान वीर हनुमान मंदिर खंडी बावड़ी के रास्ते रोड पर लौटा डब्बा लेकर जाती नजर आ रही है। वही मंदिर जाने वाले नागरिक एवं मंदिर समिति के लोग का कहना है। कि हमारे द्वारा कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियो को खुले में डब्बा लौटा शौच करने जाती महिला के बारे में अवगत कराया गया है , लेकिन प्रशासन अधिकारी के लोग इस और कोई ध्यान नहीं देता है। जिसके कारण धार्मिक स्थान के आस पास लौटा डब्बा लेकर शोच के लिए जाती महिलाएं नजर आती हे।


इनका कहना है
•अभी मैं खिलचीपुर में नया जॉइनिंग हुआ हूं। क्या मामला है मैं कर्मचारियों से दिखाता हूं।

• वही अगर खंडहर शौचालय हे तो, हमारे ऊपर अधिकारी तहसीलदार एसडीएम को अवगत करा कर इस विषय में कार्यवाही की जाएगी।

अवधेश सिंह
सीएमओ नपा खिलचीपुर


इनका कहना
•हां पहले भी हमें इस तरहां की जानकारी मिली थी इस बारे मैं नगर परिषद सीएमओ को निर्देशित कर प्रशासन के द्वारा लेडीस महिला की ब्यूटी लगवाई जाएगी और महिलाओं को समझाया जाएगा।

•जो शौचालय बना हुआ है उसको दिखावा कर रिपेयरिंग अवस्था में होगा तो रिपेयरिंग करवाया जाएगा।
पल्लवी वैद्य
एसडीएम खिलचीपुर।