विशाल भौरासे रिपोर्टर


संघर्ष समिति द्वारा बैठक में पूर्व में तय किया गया था कि 24 जुलाई को घोड़ाडोंगरी जाकर रेल रोकी जाएगी परंतु बाद में रेलवे के बड़े अधिकारियो एवं प्रशासन के बड़े अधिकारियों के आग्रह पर रेल रोको को स्थगित कर आज सारनी के जयस्तंभ चौक पर ज्ञापन सौंपा गया
संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद सोनी एवं संचालक अखिलेश तिवारी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई की हमारा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य और हमारे क्षेत्र में कोयला ,पानी एवं प्लांट लगाने के अन्य संसाधन पर्याप्त हैं उक्त विषयों को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा घोषणा भी की जा चुकी है जिसके बाद प्रस्तावित 660 मेगा वाट की यूनिट बीओडी एवं कैबिनेट से भी स्वीकृत हो गई परंतु अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ दिखाई नहीं देता इन्हीं विषय को लेकर ज्ञापन दिया गया
इस अवसर पर तहसीलदार डेहरिया जी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रोशन जैन,एवं मध्य रेल विभाग नागपुर से रेलवे विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन सौंपने वालों में संघ परिवार के वरिष्ठ श्याम सुंदर ओझा ,पाल समाज के अध्यक्ष सोमलाल पाल सिख समाज के श्यामसुंदर परबंदा एवं पाथाखेड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष भरत अरोरा ,संतोष घोटे शोभापुर व्यापारी संघ के राजू आहूजा, बबलू यादव, दिलीप पवार ,बागडोना व्यापारी संघ के व्यापारी बबलू रघुवंशी सहित सुनील भारद्वाज ,शमीम रिजवी अमित सोनी, विजय पडलक दिनेश बाथम सहित अन्य उपस्थित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है