यूपी के बिजनौर में दो सगे भाइयों ने वेश बदलकर मजारों पर तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, वहां चढ़ाई गयी चादरों को आग के हवाले कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने आनन-फानन में दोनों सगे भाइयों को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है. ये पूरा मामला बिजनौर के शेरकोट इलाके का है.

रविवार देर शाम को दो सगे भाई आदिल और कमाल ने एक अन्य समुदाय का वस्त्र धारण कर तीन धार्मिक स्थलों पर जाकर तोड़फोड़ की. शुरुआती तौर पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काम शहर में माहौल को बिगाड़ने की नीयत से किया गया था. हालांकि, राहगीरों ने धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ होती देखकर जिला प्रशासन को सूचित किया. इसके बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने के लिए टूटे हुए धार्मिक स्थलों की मरम्मत कराई. इस घटना को लेकर एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।