Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किसी ग्राम मे बहुत ज्यादा समस्या हो तो , आदमी क्या -क्या नहीं करता ,उसका कुछ-न-कुछ उपाय सोचता रहता है। ऐसे ही ग्राम – ननोदा की है।
सत गुरू सेवा समीति के जगदीश चंद्र ग्रहण ने बताया कि ग्राम मे आर्थिक समस्या, महामारी और अकाल ग्रस्त सन् 1984 में ग्रामीण जन परेशान होकर श्री बालीपुर धाम मे श्री गजानन जी महाराज ( बाबाजी ) से अनुनय-विनय की।तब बाबाजी ने ग्रामीणो को बताया कि श्रावण मास मे प्रथम बुधवार को श्रीराम सप्ताहजी पद यात्रा ग्राम ननोदा से ओंकारेश्वर पैदल जाना है ।
आस्था, श्रद्धा और विश्वास लेकर उक्त कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम मे वर्षा, समृद्धि, शासकीय नोकरिया एवम खेती कार्य मे खुब उन्नति हुई ।इसी उद्देश्य को लेकर सन् – 2022 मे 39 वें वर्ष मे श्रीराम सप्ताहजी पद यात्रा हो रही है। श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर बाकानेर मे दिन भर भोलेनाथ की परिक्रमा कर पीपल्दा गढ़ी की ओर बड़ी । वहा से महेश्वर, बडवाह से ओंकारेश्वर पहुॅचेगी। जहां पर नर्मदा मैय्या एवं बाबाजी की आरती होगी।
इस यात्रा को तेजपाल बर्फा, रमेश पाटीदार, लक्ष्मण मुकाती, जग्गू भाई पाटीदार, दयाराम पाटीदार, केशव भायल के नेतृत्व मे प्रति वर्ष की भाॅती इस वर्ष भी निकाली गयी,जिसका उद्देश्य विश्व शांति एवं कल्याण हेतु। कोरोना काल मे भी पद यात्रा निकाली गई थी।