Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड, 25 जुलाई। भिंड में एकतरफा प्यार में एक युवक ने नाबालिग लड़की से पहले प्रेम का इजहार किया, नाबालिग लड़की ने जब प्रेम स्वीकार नहीं किया तो प्यार में पागल प्रेमी ने नाबालिग लड़की के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी, जिससे लड़की का सिर फट गया और लड़की घायल हो गई। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरा मामला भिंड के गोहद इलाके का है।

हनुमंत पुरा का युवक करता था लड़की से प्यार

भिंड जिले के गोहद इलाके में हनुमंत पुरा का रहने वाला बलवीर एक नाबालिग लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। बलवीर ने कई बार लड़की से अपना प्यार का इजहार करने की कोशिश की, लेकिन वह प्यार का इजहार नहीं कर सका। मन ही मन एकतरफा प्यार में बलवीर इतना आगे बढ़ गया कि उसने लड़की को रास्ते में रोक लिया और अपने प्यार का इजहार कर दिया।

लड़की ने नहीं किया प्यार स्वीकार

बलवीर ने रास्ते में रोककर 15 साल की किशोरी से अपने प्यार का इजहार किया और उसने किशोरी से शादी करने की जिद पकड़ ली। किशोरी यह सब देख कर परेशान हो उठी और उसने बलवीर का प्यार स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

बौखलाहट में बलबीर ने लड़की के सिर में मार दी कुल्हाड़ी

लड़की द्वारा बलवीर का प्यार स्वीकार नहीं की जाने से बलवीर बौखला गया। बौखलाहट में बलवीर ने पहले तो लड़की से गाली-गलौज शुरू कर दिया उसके बाद लड़की के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बलवीर इतना आवेश में आ गया कि उसने कुल्हाड़ी से लड़की के सिर पर वार कर दिया, जिससे लड़की का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।

घायल को कराया गया अस्पताल में भर्ती

लड़की के सिर में कुल्हाड़ी से वार करने के बाद बलवीर मौके से फरार हो गया। घायल लड़की को उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गोहद अस्पताल में लड़की का उपचार किया गया। लड़की की शिकायत पर से बलवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी गई है।