Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

मनोज मुंतशिर ने दैनिक भास्कर में प्रकाशित लेख में समाज के कुलदेवता के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग।

सोमवार को होशंगाबाद दैनिक भास्कर की मैगजीन रसरंग में प्रकाशित मनोज मुंतशिर के लेख में कलचुरी कलाल समाज के आराध्यदेव राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जिससे राजगढ़ जिला नही अपितु पूरे प्रदेश के कलचुरी कलाल समाज आहत हुआ है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश के समस्त जिलों सहित आज राजगढ़ जिले के कलचुरी कलाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौपकर उक्त लेखक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही कर एफ़ आई आर दर्ज करने की मांग की है। जिससे भविष्य में उक्त व्यक्ति सहित कोई भी कलचुरी कलाल समाज ही नही अपितु किसी भी समाज के कुलदेवता के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग न कर सके। क्योकि कलचुरी समाज के आराध्य देव भगवान राज राजेश्वर भगवान विष्णु के अवतार होने का उल्लेख धर्म ग्रंथो में भी है। वही मप्र शासन के शासकीय गजट व कैलेंडर में भी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का नाम अंकित है।
ज्ञापन सोपने वालो में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कलचुरी सेना जिला राजगढ़ प्रभारी हितेश गुरगेला,जायसवाल युवा क्लब जिलाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, कलचुरी सेना जिलाध्यक्ष राजगढ़ सचिन जायसवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गुरगेला, सचिव धीरज वर्मा उपस्तिथ रहे!!