छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. शातिर चोर हर रोज किसी न किसी घरों या दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं. इस बार चोरों ने एक स्टील फैक्ट्री के ऑफिसर के घर धावा बोला है. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, उसके बाद अलमारी को काटकर सोने चांदी के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गए. चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है. साथ ही एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट की भी मदद ले रही है.


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है