प्रदेश की राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला राजीव नगर इलाके के फेज-1 का है. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है.

अभी मिल रही जानाकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति का शव मिला है उसका नाम आनंद कुमार है. आनंद को पेशे से जमीन का ब्रोकर बताया जा रहा है. बताया जा रहा कि किसी ने रविवार की रात आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी है . उसका शव घर के अंदर से बरामद किया गया है. गोली मारने के बाद कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था. मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.
राजीव नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या का कारण साफ नहीं हुआ है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जमीन से जुड़े विवाद के कारण ही आंनद हत्या की गई होगी. घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के फेज नंबर 1 में घटी है. फिलहाल पटना सेंट्रल के एसपी अम्बरीश राहुल समेत कई थानों की गाड़ी मौके पर पहुंची हुई है पुलिस जांच में जुटी है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है