पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर में सोमवार 25 जुलाई की शाम 7 . 30 बजे एक युवक ने शराब के नशे में दूध डेरी संचालक की दुकान पर कट्टे से फायर कर फरार हो गया , गोली दूध डेरी के काउंटर में लगी। पुलिस ने गोली बरामद कर चलाने वाले युवक गोलू ठाकुर पर धारा 294, 323, 327, 336,506 का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
इस संबन्ध मे मीडिया को जानकारी देते हुए दूध डेरी संचालक सौरभ सिंह ने बताया कि गोलू ठाकुर नामक युवक ने 1 किलो दूध की मांग की और उसे जब थोड़ा इंतजार करने को कहा गया तो वह थोड़ी देर बाद शराब के नशे में आकर जबरन पैसों की मांग करने लगा । आपस में वाद विवाद बढ़ गया, थप्पड़ मारने पर दूध डेयरी संचालक ने डेरी में रखे लाठी से गोलू ठाकुर को मारा जिससे आक्रोशित हो आरोपी ने बंदूक निकालकर एक गोली फायर कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*