Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

नर्मदापुरम के इटारसी में कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:घर पर फांसी पर लटका मिला शव, दो माह पहले ही हुई शादी

इटारसी।।

इटारसी में आरक्षक प्रमोद साहू का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरक्षक प्रमोद इटारसी थाने में पदस्थ थे। परिवार के साथ न्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू का रात में पत्नी के साथ झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच फांसी की जानकारी मिली।


टीआई आरएस चौहान और स्टाफ रात में ही पहुंचा। मंगलवार सुबह 8.30 बजे पहुंची एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। प्रथम दृष्या सुसाइड का केस है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सूत्र बताते हैं मौके पर पुलिस को एक मोबाइल टूटा मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

मूल रूप से बैतूल के रहने वाले आरक्षक प्रमोद साहू पिछले दो साल से इटारसी में पदस्थ थे। सीसीटीएनएस का काम देखते थे। आरक्षक की पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। मई में प्रमोद की दूसरी शादी हुई। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कॉन्स्टेबल प्रमोद का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। रात में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला है। जांच के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।