Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरोचिफ पंडित नंदन शर्मा

मनावर– म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना से मान्यता प्राप्त मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू का विधिवत शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय मनावर में मंचासीन मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य महोदय डॉ. आई. एस. सस्तिया जी द्वारा के माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर किया गया।स्वागत उदभोदन एवम पाठ्यक्रम परिचय जन अभियान परिषद मनावर के ब्लॉक समंवयक आशीष मुखर्जी द्वारा दिया गया।पाठ्यक्रम का उद्देश्य एवम हरियाली अमावस्या के तहत वृक्षारोपण अभियान, स्वतंत्रता सप्ताह अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्य करने को कहा गया।वायुदूत एप डाउनलोड कर पंजीकरण के लिए भी जानकारी दी गई।पाठ्यक्रम के उपयोगिता एवम समुदाय को आत्मनिर्भरता के जागरूक करने के लिए ये पाठ्यक्रम अति महत्वपूर्ण है ये अपने उदभोदन मे मुख्य अतिथि डॉ. आई.एस. सस्तिया ने विद्यार्थियों से कही।सोशल वर्क पाठ्यक्रम का महत्व प्रोफेसर सतीश सोलंकी ने समझाया।
कार्यक्रम का संचालन मेंटर पूर्णिमा मुखर्जी ने किया कार्यक्रम में मेंटर मनोहर मण्डलोई, नरेन्द्र सोलंकी भी उपस्थित रहे बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के नवीन व पूर्व विद्यार्थियों ने सहभागिता की।विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का पुस्तक वितरण अतिथियों , ब्लॉक समंवयक आशीष मुखर्जी व मेन्टर्स द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे आभार स्वम सेवी संस्था प्रमुख जगदीश भवेल द्वारा किया गया।