नागेन्द्र द्विवेदी रिपोर्टर

छिंदवाड़ा। बुधवार को छिंदवाड़ा में भारी वर्षा के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।दोपहर बाद तेज वर्षा से निचले इलाकों की बस्तियों और सड़कों पर पानी भर गया। भगवान श्रीचंद स्कूल के सामने उफनाए नाले में तीन बच्चे और उनका बड़े पापा बह गए। लोगों ने तीनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन बच्चों का बड़ा पिता लापता है। स्थानीय प्रशासन पुलिस और नगर निगम की टीम फिलहाल तलाश में जुटी हुई है। पीजी कॉलेज रोड पर भी भारी वर्षा के चलते एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को हुई भारी वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर आ गए शिवनगर कॉलोनी स्थित नाला भी भारी उफान पर आ गया। इलाके में रहने वाले तीन बच्चे जब स्कूल से लौट रहे थे तो पानी के तेज बहाव में फंस गए बच्चों को बचाने के चक्कर में उनके बड़े पापा भी नाले में कूद गए जिसके बाद बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन अभी तक बच्चों के बड़े पापा का कोई भी पता नहीं चल सका है। पानी में तेज बहाव में बहते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए हैं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि हर साल वर्षा के मौसम में शिव नगर के नाले में इसी प्रकार की स्थिति बनती है लेकिन स्थानीय प्रशासन इस घटना को लेकर कोई सबक नहीं ले रहा है जिसके कारण एक बार फिर ये हादसा हो गया। दोपहर 12:00 बजे के बाद तेज वर्षा हुई।जिसके कारण आमजन को खासी परेशानी हुई

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है