इरम शहजाद खान रिपोर्टर
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता इंदर सिंह चौहान जनपद पंचायत अलीराजपुर का अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई। इस ऐतिहासिक विजय पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संगठनात्मक अलीराजपुर जिला प्रभारी जयदीप पटेल ने अलीराजपुर पहुंचकर सुनीता इंदर सिंह चौहान को शुभकामनाएं दी।साथ ही विजई जुलूस में शामिल हुए इस अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गफ्फार खान, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, महेश भिड़े सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस विजय जुलूस में उपस्थित थे।





More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप