
पश्चिम बंगाल में एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाला में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस क्रम में यहां रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले तो मंत्री पार्थ चटर्जी को लेकर विपक्ष ही हमलावार था, पार्टी के अंदर से भी पार्थ के खिलाफ आवाज उठने लगी हैं। इस बीच आज गुरुवार (28 जुलाई) को भाजपा कोलकाता में शिक्षक भर्ती घोटाला के विरुद्ध सड़क पर उतरीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में आज दोपहर एक बजे के करीब महाजुलूस निकाला गया। महानगर के कालेज स्क्वायर से रानी रासमनी रोड तक यह जुलूस निकाला जा रहा है। महाजुलूस में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*