Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*प्रवीण नेट्टारू की ह्त्या मामले में भाजपा नेता देंगे सामूहिक इस्तीफा… पूरे प्रदेश में गुस्से की लहर*।

कर्नाटक में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की कट्टरपंथियों द्वारा की गई निर्मम ह्त्या के वाद से पुरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष की लहर है। आपको बता दें की मंगलवार रात को कुछ अज्ञात कट्टरपंथियों ने प्रवीण पर हमला कर उनकी ह्त्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार उनको जान से मारने की पहले से धमकियां मिल रही थी।

प्रवीण की ह्त्या के वाद पुरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गुस्सा बना हुआ है। कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। घटना के बाद से सत्ताधारी पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं से गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

कई कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर एक साथ इस्तीफा दे रहे हैं। कर्नाटक के कई हिस्सों में भाजपा की युवा शाखा के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर संगठन से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।

उनका आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा करने में विफल रही है। कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की कार को घेर लिया है और उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं।