Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना झांसीरोड पुलिस ने हरीशंकरपुरम में हुई चोरियों का किया पर्दाफाश, एक शातिर नकबजन को लाखों के चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।


पकड़े गये शातिर नकबजन से सोने-चांदी के जेवरात सहित चोरी की एक्टिवा कुल कीमती लगभग 03 लाख 50 हजार रूपये का मशरूका किया बरामद

ग्वालियर 29.07.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरी व नकबजनी की वारदातों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र विकसति किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा द्वारा मय थाना बल के कांचमील हजीरा क्षेत्र से शातिर नकबजन को मुखबिर की सूचना पर से पकड़ा।

पकड़े गये संदिग्ध शातिर नकबजन ने पूछताछ के दौरान थाना झासीरोड क्षेत्र में प्रेमिला पेलिस अपार्टमेंट में तथा हिलब्यू अपार्टमेंट में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जो कि क्रमशः शशीमोहन डिमरी पुत्र डिमरी निवासी एफ 203 प्रेमिला अपार्टमेंट हरीशंकरपुरम के घर से दिनांक 10.6.2022 को जब फरियादी जीतमनी अपने पूरे परिवार के साथ चित्रकूट यात्रा पर गये था, तथा सीमा गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता नि० हिलव्यू अपार्टमेंट से दिनांक 12.07.2022 को जब वह अमरनाथ यात्रा पर गये थे उस समय चोरी की गई थी, जिसमें सीमा गुप्ता के भाई संदीप गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। पकड़े गये शातिर नकबजन द्वारा जयपुर राजस्थान में भी चोरी की वारदात किया जाना स्वीकार किया है। पकड़े गये शातिर नकबजन से शहर में हुई अन्य चोरी के अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है ।

*बरामद मशरूका -* आरोपी से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, मांग टीका, एक जोडी कर्णफूल, एक जोड़ी टाप्स, चांदी के चार सिक्के तथा सोने की दो अंगूठी एक पेंडल व दो जोड़ी पायल चांदी की बरामद की गई। आरोपी द्वारा नीडम रोड से एक एक्टिवा चोरी करना भी स्वीकार किया जिसे आरोपी के घर से बरामद किया गया। कुल बरामद मशरूका कीमती लगभग 03 लाख 50 हजार रूपये।

*सराहनीय कार्य -* उक्त नकबजन को पकड़ने एवं माल बरामदगी में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा, उनि यादवेन्द्र उपाध्याय, उनि चेतन यादव, सउनि पूरन सिंह, प्रआर देवेन्द्र सखवार, आर जगजीत सिंह, रामकेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, दिलीप धाकड, सुनील परिहार आर.चालक सुनील बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।