Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लगातार हो रही बारिश ने खोली शासकीय कार्यों की पोल, स्कूल ग्राउंड में भरा पानी

मध्यप्रदेश में लगातार हुई मूसलाधार बारिश का जोरदार असर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते भिंड के मेहगांव विकास खंड के शासकीय माध्यमिक विध्यालय खारीपुरा का ग्राउंड तालाब बन गया और जल स्तर बढ़ने से ग्राउंड में लबालब पानी भर गया।इस स्कूल ग्राउंड में चारों ओर पानी भर गया।ऐसा महसूस हो रहा जैसे तालाब बन गया है जिसके बाद ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी मेहगांव को इसकी शिकायत की है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है शिकायतकर्ता ग्रामीण राधेश्याम सिंह की माने तो उनका कहना है कि पूर्व में इसका जल निकास था लेकिन स्कूल के बगल में स्थति मकान मालिक पुत्तु कुशवाह के द्वारा उस जल निकास वाली जगह पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है जिससे पानी स्कूल की बिल्डिंग की ओर भर जाता है…

बारिश ने खोली शासकीय कार्यों की पोल……

यह क्षेत्र मेहगांव विधानसभा के अंतर्गत आता है इस विधानसभा से बर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री ओपीएस भदोरिया है , इस क्षेत्र में सरकारी भवन की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। पर इस बारिश में शासकीय कार्यों की पोल खोल दी है। बारिस की वजह से रोड का पूरा पानी सीधा स्कूल परिसर में घुस गया। इस वजह से जल जमाव जैसी स्थिति बनी है।

घट सकती थी बड़ी दुर्घटना…

भिण्ड जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से इस तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं। वहीं पानी से जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ नदी नाले भी भरे हुए है इस जल भराव से स्कूल की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो सकती है और आसमानी बिजली गिरने का खतरा भी हो सकता था। वहीं पानी के अंदर बच्चों को चोट लगने या डूबने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754