विशाल भौरासे रिपोर्टर

आठनेर।जिले के विकासखंड आठनेर के ग्राम गुजरमाल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान में खेती में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशी का उपयोग होने के कारण मृदा की उर्वरकता शक्ति समाप्त होने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक जिले में दिए गए लक्ष्यों के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत कृषकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती करने वाले इच्छुक कृषकों को प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण देकर कृषकों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान में खेती की बढ़ती लागत एवं रसायन मुक्त कृषि पर चर्चा की गई। रसायन एवं कीटनाशक के विकल्प के रूप में प्राकृतिक कृषि के अंतर्गत शून्य बजट पर आधारित जीवामृत, घनामृत, निमास्त्र एवं अन्य विधियों के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। बीटीएम श्री ललित लहरपुरे द्वारा कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच श्री धर्मराज देशमुख, प्रगतिशील कृषक श्री रामनाथ देशमुख, श्री सुशील कनाठे, श्री धनराज गावंडे, श्री विपिन गावंडे सहित एफपीओ के सदस्य उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है