विशाल भौरासे रिपोर्टर

किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा एक अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत खंडारा में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत मोवाड़, कन्हडग़ांव, नीमझिरी, बरसाली, लाखापुर, बघवाड़, खंडारा, मरामझिरी, खेड़ली, खेड़ला, कुम्हारटेक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर ग्राम पंचायत सोहागपुर में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी, जिसमें ग्राम पंचायत बडोरा, बयावाड़ी, आरूल, मिलानपुर, सोहागपुर, जैतापुर, सांईंखंडारा, जावरा, नाहिया, मलकापुर, भैंसदेही एवं बाजपुर के किसान शामिल होंगे।
इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी बारपेटे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री दीपक सरियाम द्वारा किसानों की कीट-व्याधि के संबंध में समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग