मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के मामटखेड़ा के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने गिनती नहीं आने पर छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक जेके मोगरा को जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच भी जारी रहेगी। मालूम हो कि मामटखेड़ा स्कूल में शिक्षक मोगरा ने दो छात्राओं को गिनती नहीं आने पर क्लास रूम में ही जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई करते हुए दो वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद अभिभावकों ने भी कार्रवाई की मांग की थी।

जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने जांच के आदेश दिए थे। पिपलौदा बीईओ शक्ति सिंह परिहार और बीआरसी विनोद शर्मा जांच कर रहे हैं। इधर वायरल वीडियो के आधार पर डीईओ शर्मा ने रविवार को शिक्षक मोगरा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। शर्मा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान पिटाई करना किसी भी रूप में सही नहीं माना जा सकता। वीडियो में प्रारंभिक तौर पर ही सबकुछ साफ हो रहा है, इसलिए निलंबन किया है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है