Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ जिले के पुलिस कप्तान श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (आईपीएस) द्वारा जिले में अवैध शराब की धडपकड़ हेतु लगातार कई अभियान चलाए जा रहे है तथा उक्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। इसी तारतम में दिनांक 30 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम भूमरिया में अपने मकान के सामने अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बेच रहा है सूचना को थाना प्रभारी भोजपुर द्वा बड़ी गंभीरता से लिया गया एवं तुरंत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद,एसडीओपी खिलचीपुर श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर कार्यवाही की गई जहां आरोपी के मकान के पास 55 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती ₹11000 मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी गिर्राज पिता गणेश राम भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम विनायक में डुमरिया को अभिरक्षा में लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 352/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भोजपुर श्री प्रभात गौड,सहायक उपनिरीक्षक सुगनलाल धुर्बे,आरक्षक अभिषेक,आरक्षक महेश,सैनिक कैलाश की विशेष भूमिका रही