*पुलिस को तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग*

रांचीः रातू थाना क्षेत्र में अपराधियों की गोली से जख्मी जेवर व्यवसायी ओम प्रकाश सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है. दूसरी तरफ उन पर हमला करने वाले अपराधियों का पुलिस सुराग तक हासिल नहीं कर पाई है. ओम प्रकाश जब अपने जेवर दुकान से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी.
घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. हालांकि, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिला है. इस फुटेज में एक व्यक्ति की पहचान की गई है. पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुट गयी है. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को रातू और उसके आसपास इलाके के ही अपराधियों ने अंजाम दिया है. इसके लिए पुलिस रातू और उसके आसपास इलाके में हाल के दिनों जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन कर रही है.
जेवर कारोबारी पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की टीम ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. इसके बावजूद अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं मिला है. जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जेवर कारोबारी के साथ कुछ दिन पहले कुछ लोगों से विवाद में हुआ था. इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है.
अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से घायल जेवर कारोबारी ओमप्रकाश वेंटिलेटर पर है. रविवार को रांची सांसद संजय सेठ उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे. सांसद के साथ सोना चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू भी थे. संजय सेठ ने रांची एसएसपी को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चत करने का निर्देश दिया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है