Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वालिया चौहान गंधवानी रिपोर्टर



गंधवानी। आज बुधवार को यहाँ पर ग्राम पंचायत गंधवानी द्वरा राठोड़ धर्मशाला शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि स्वतंत्र जोशी, राम खण्डेलवाल, जनपद अध्यक्ष लीला बाई नहारसिंह जमरा, जिला पंचायत सदस्य कमला धारवे, जनपद उपाध्यक्ष सावित्री बाई मंडलोई आदि उपस्थित थे। गरिमामय आयोजन में नव निर्वाचित सरपंच विजय सीसोदिया, उप-सरपंच श्रीमति माया मोहन मालवीया एवं निर्वाचित पंचगणों को सेवानिव्रत शिक्षक भेरुलाल सोनी द्वारा शपथ दिलवाई गई। इस दौरान नगर के सभी समाज के अध्यक्षों का सरपंच विजय सीसोदिया ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्र जोशी ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच सभी को साथ में लेकर गाँव का विकास करें और इन विकास कार्यों में क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार जी का जो भी सहयोग लगेगा हम सब मिलकर विधायक जी से सहयोग लेकर गाँव का विकास करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। कार्यक्रम को राम खण्डेलवाल, कमला धरवे, बाल्या चौहान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र शर्मा ने किया। आभार पंचायत सचिव जगदीश आर्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर टीकम वर्मा ,उदित माली, विशाल मालवीया, रामजी भाई आर्य, सुधिर पाण्डे, रवींद्र राठोड़, संजय पाण्डे, नेपाल मंडलोई, शिवम तिवारी, दयाराम जमरा, छगन भाई, दया जमरा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।