शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा । कहने को तो जिला चिकित्सालय का विस्तार अरबों खरबों रुपए खर्च करके हो चुका है । किंतु आज भी मरीज एवं परिजन अनेक कारण से जूझ रहे हैं । प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए डॉक्टर से जांच करने से पूर्व पर्ची बनाना भी मुसीबत बन चुका है । मरीजो की संख्या वृद्धि से आये दिनों मरीज एवं परिजनों में विवाद हो रहें हैं । शीघ्र ही खिड़कियों की संख्या में वृद्धि करने की मांग करते हुए जिला शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि जिले में नेताओं द्वारा जिला चिकित्सालय के नाम से वाहवाही तो लूट ली गई है किंतु आज भी मरीज एवं परिजन जिला चिकित्सालय में व्याप्त अनेक अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है । मरीज के जिला चिकित्सालय आते ही सर्वप्रथम ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची की आवश्यकता होती है किंतु उसके लिए भी काफी घंटो का इंतजार करना पड़ रहा है । यहां तक की कुछ मरीजों को तो चक्कर तक आ जाते हैं ।श्री भावसार ने रोष जताया।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है