Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नेशनल हेराल्ड केस में जिस तरह से ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यंग इंडिया के कार्यालय को सील किया और कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया है उसके बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं, कर लें जो करना है, कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में जो हार्मनी है उसे बनाए रखना, वो मैं करता रहूंगा, ये कुछ भी कर लें मैं करता रहूंगा। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी जो कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। उसके खिलाफ हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी ने कहा कि हम भागने की बात नहीं करते हैं, भागने की बात वो करते हैं। सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता है। जितना करना है करिए, हम प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर 300 पुलिसकर्मी भेज दिए गए हैं, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर 300 जवान भेजे गए हैं, क्या हम एक दूसरे से युद्ध करने जा रहे हैं। हम सदन में यह मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन लेकिन सदन के नेता पीयूष गोयल के पास इसका कोई जवाब नहीं था, जिसकी वजह से इन लोगों ने सदन में हंगामा किया, जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई को स्थगित किया गया। सदन की कार्रवाई स्थगित होने के पीछे सीधे तौर पर सदन के नेता जिम्मेदार हैं, इसकी निंदा होनी चाहिए।