Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड। भिंड में नंदनी सुसाईड केस को लव जिहाद का मामला बताते हुए बजरंग दल और करणी सेना द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया था, लेकिन यह पूरा लव जिहाद का मामला ही झूठा निकला। जिस वोटर कार्ड को आधार बनाकर यह प्रदर्शन किया गया था वह वोटर कार्ड भी फर्जी साबित हुआ। पुलिस ने चक्का जाम और प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 1 दर्जन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

2 महीने पहले नगर पालिका की कर्मचारी नंदनी तोमर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। नंदिनी तोमर की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने तौफीक खान नाम के युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, लेकिन 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर नंदनी तोमर का एक कथित वोटर कार्ड सामने आया। जिसमें नंदनी तोमर को जोया खान बताया गया था और पति का नाम तौफीक खान लिखा हुआ था। वोटर कार्ड सामने आने के बाद इस मामले को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा था।

लव जिहाद का मामला बताते हुए करणी सेना और बजरंग दल ने बुधवार को भिंड में की सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया इस दौरान पुलिस से भी जमकर झड़प हुई।

करणी सेना और बजरंग दल द्वारा एक तरफ जहां लहार चौराहे पर चक्का जाम किया गया, दूसरी तरफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भी जमकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि प्रदर्शन के बाद करणी सेना और बजरंग दल की तरफ से कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था।

लव जिहाद का मामला बताए जाने पर पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस ने तुरंत वोटर कार्ड की जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वोटर कार्ड पूरी तरह फर्जी है। जो वोटर कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह किसी मेल का वोटर कार्ड है और उसी वोटर कार्ड में छेड़खानी करके उसमें नाम बदलकर फोटो नंदनी तोमर का लगा दिया गया था।

लव जिहाद का मामला बताते हुए प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर देहात थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 16 नामजद और 1 दर्जन अज्ञात लोगों पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे प्रदर्शन में दो एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर में पांच नामजद और 12 अज्ञात लोग शामिल हैं जबकि दूसरी एफआईआर में 12 नामजद आरोपी शामिल हैं।