ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर



बैतूल में आज मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक श्री सुखदेव पांसे जी प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर ” जरा याद करो कुर्बानी ” कार्यक्रम को लेकर मीटिंग में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा , निलय डागा धरमूसिंह सिरसाम सहित अन्य नेता मौजूद थे
मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा की कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई है , महात्मा गांधी जैसे महान पुरुष का महत्वपूर्ण योगदान है, हमारी सरकार को समय भी मिला नोटो के दम पर सरकार को गिरा दिया हाल ही में हुए चुनाव में जीत का हमे मलाल है जहां भी कमी रहेंगी उसे पूरा करेंगे पदयात्रा करने से कांग्रेस को बहुत फायदा मिलेगा, उन्होंने सभी से आवाह्न किया की बैतूल में कांग्रेस हर जाए और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाए,
सुखदेव पांसे जी ने यह कहकर भी सबको चौका दिया कि हम लोग भाजपा के जैसे पैसे नहीं बाट पाए उन्होंने कांग्रेसियों को आग्रह करते हुए कहा कि अपने में कोई बुराई नही है थोड़ा सा मुंह चलाकर बकबक करते हैं यदि मैं भी हारने की स्थिति में रहूंगा तो मेरी भी टिकट काटी जा सकती हैं



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…