Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा-: जिला पंचायत हरदा का प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न….

कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई…

प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोद व अन्य जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित जिला पंचायत के सभी सदस्यों को अब दलगत भावना से ऊपर उठकर जिले के विकास के लिये कार्य करना है ताकि हरदा जिला देश में नम्बर वन जिला बन सके।

उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत राज की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण कड़ी पंच है। पंच यदि इमानदारी से कार्य करें तो ग्रामीणों की समस्याएं शीघ्रता से निराकृत होंगी और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य भी तेजी से होंगे।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने कृषि मंत्री श्री पटेल को आश्वस्त किया कि जिला पंचायत के सभी सदस्य टीम भावना से व दलगत भावना से ऊपर उठकर जिले के ग्रामीण विकास को गति देने के लिये एक जुट होकर कार्य करेंगे।


कार्यक्रम में नगर पालिका हरदा में अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया और उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल तथा टिमरनी नगर परिषद के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भारद्वाज, खिरकिया नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत खनूजा, सिराली नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र, टिमरनी, हरदा व खिरकिया के जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन सहित जिले की विभिन्न पंचायतों के सरपंच व पंच व अन्य पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍