
टिमरनी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन थाना टिमरनी के समस्त स्टाफ के द्वारा आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से टिमरनी नगर वासियों को जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से थाना टिमरनी से नगर के प्रमुख मार्गो से डीजे और घुड़सवारओ ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए,


विशाल मानव श्रंखला के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए और नगर वासियों को जागरूकता का संदेश देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई ।

हर घर तिरंगा अभियान जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने के लिए जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में थाना टिमरनी के थाना प्रभारी सुशील पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पुलिस स्टाफ के साथ स्कूली बच्चे और तिनका सामाजिक संस्थान के बच्चों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन