Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर



*पहली बारिश में ही रेत गिट्टी सीमेंट का मसाला बहा*



हरदा/ सिराली_ जिले के विकासख खिरकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दीवगांव कला में नहाली मार्ग पर बारिश के पहले 11 लाख 72 हजार की लागत से रपटे का निर्माण कार्य कराया गया। जिसमें पहली बारिश में ही रेत गिट्टी सीमेंट का मसाला बारिश के पानी में बह गया। रपटे के बंबे दिख रहे हैं। मसाले का नाम मात्र अंश भी मौजूद नहीं है। इससे जाहिर हो रहा है कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत दीपगांव के सरपंच सचिव , उपयंत्री और अन्य जवाबदेही अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में तनिक भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। जिसके फलस्वरूप परिणाम सामने आए हैं। अब जो अवशेष बचे हैं वह खुद निर्माण कार्य की दास्तां बयां कर रहे हैं। अनुमानित एस्टीमेट के अनुसार यदि निर्माण कार्य को कराया गया होता तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती। सब की सांठगांठ से बहुत कुछ किया है। जिसके कारण पहली ही बारिश में रपटे की यह दुर्दशा हो गई है। अभी हाल ही में कराया गया है निर्माण कार्य:- सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि रपटे का निर्माण कार्य अभी हाल ही में कराया गया है। 20 दिन बारिश भी नहीं सह पाया। शासन की राशि एवं जनता जनार्दन के हितों के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका सीधा उदाहरण देखने के बाद भी आंख नहीं खुल रही है। रपटे पर आवागमन सुचारू करने के लिए बम्बे के आसपास जो गड्ढे बने हैं उस पर से ट्रैक्टर या अन्य भारी वाहन निकलने से बंबे टूट सकते हैं। जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना होना संभावना है। आवागमन हो रहा बाधित:- रपटे की ऊपरी परत बह जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। पैदल दोपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। अप्रिय की आशंका के मद्देनजर जिम्मेदार अधिकारियों अभी तक इस रपटे का निरीक्षण कर कोई सुधार कार्य नहीं किया है। ऐसा लगता है कि छतिग्रस्त रपटे पर कोई बड़ी दुर्घटना नहीं होती जब तक निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रपटे के निर्माण कार्य में जमकर कमीशन खोरी हुई थी जिसका खामियाजा अब ग्रामीण जनों को भुगतना पड़ रहा है। कमीशन खोरी के चक्कर में नाम मात्र का गिट्टी रेट मसाला मिलाकर का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया था।

*क्या कहते हैं ग्रामीण*

-: ग्रामीणों को घूम के 1 किलो मीटर दूर से घूम कर जाना पड़ रहा हैं, निर्माण काम भी अधूरा है,वाहन चालक जान जोखिम में डाल निकाल रहे है।रेत गिट्टी सीमेंट का मसाला भी पानी मे बह गया है ।
ग्रामीण रियाज खान दीपगांव कलां


-: जल्द से जल्द रपटे का अधूरा काम पूरा होना चाहिए क्योंकि किसानों को खेतों में जाने में बहुत दिकत होती हे,,,
कृषक विजय मीणा दीपगाव कला