इरफान अन्सारी रिपोर्टर

*‘हर-घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा कार्यालय पर विक्रय केन्द्र पर उपलब्ध होगा तिरंगा*
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो। इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लोकशक्ति भवन पर बैठक आयोजित की गई ।
जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें। नगर के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को “हर घर तिरंगा” एक अद्भुत अभियान से जोड़ना है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है।
अभियान के जिला प्रभारी श्री विशाल राजोरिया ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। अभियान प्रारंभ होने की तिथि 13 अगस्त के पूर्व नगर में और बस्तियों में प्रभात फेरियाँ , तिरंगा यात्रा भी निकाली जायेगी, हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर चलने के कार्य से अन्य नागरिकों को प्रेरणा मिलेगीऔर राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा होगी। साथ ही भाजपा कार्यालय पर विक्रय केंद्र भी बनाया गया है जंहा पर तिरंगा ध्वज न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगा । बैठक में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, महामंत्री व अभियान के जिला प्रभारी विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, मोहन जायसवाल सहित वार्डों के संयोजक, वार्ड प्रभारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है