बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

थाना उमरेठ के पुलिस चौकी कन्हरगांव अंतर्गत ग्राम पटपड़ा में शोभाराम कुमरे पिता हनसा कुमरे की अज्ञात कारणों से आज दोपहर में मृत्यु हो गई परिजनों ने कन्हरगांव पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज की थी मृतक के परिजनों ने बताया आज सुबह घर से उठकर खेत की तरफ गए थे आज दोपहर में जब घर वापस आए तो हरी हरी कलर की उल्टियां की थी उसके थोड़ी ही देर के बाद उनकी मृत्यु हो गई जिसकी रिपोर्ट कन्हारगांव पुलिस चौकी में की गई उसके बाद सूचना मिलने पर कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण पंचनामा तैयार कर परासिया डां. से पीएम करा कर परिजनों को शव सुपुर्द किया गया कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोरिया ने बताया मृतक के शव का निरीक्षण पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*