Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



*◆ संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के 12 स्थानों पर किये गए अभिषेक*

*कुक्षी।* भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व श्रावण माह के अंतिम दिवस क्षेत्र के विख्यात अतिप्राचीन श्री बरूड़ेश्वर महादेव मंदिर कोलगांव नदी तट लोणी (कुक्षी) में सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। जन कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए गैर-राजनीतिक जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने 12 अभिषेक करने के संकल्प में बारहवां अभिषेक कर पुर्णाहुति की।
सोमेश्वर पाटीदार ने बताया कि, माँ गायत्री नर्मदा की कृपा से कुक्षी को जिला बनाने की मनोकामना को लेकर पं. मयूर शर्मा, महंत संजयपुरी गोस्वामी व पं. रोहित, पं. नरेंद्र, गोस्वामी, पं.अंशुल द्वारा विधिवत बारहवां सहस्त्रधारा अभिषेक करवाया गया। संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के विभिन्न 12 स्थानों पर अभिषेक किये गए।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान, भाजपा नेता रमेश पिराग पाटीदार, खराजना उपसरपंच गोपाल पाटीदार, लोणी के वरिष्ठ राधेश्याम पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, कुक्षी नप पार्षद हरीश सेन, वरिष्ठ पत्रकार पं. मनोहर मंडलोई, थोक किराणा व्यापारी संघ सचिव रूपेश बड़जात्या, सुनील धारवाल, राजेश मालवी, मुकेश गुप्ता, नारायण मुकाती, प्रशांत अग्रवाल, रोहित भावसार, अखिलेश पाटीदार, परसराम मुकाती, जयप्रकाश मुकाती, दीपक वैष्णव, अनमोल ब्रजवासी, मुकेश मुकाती, परम पाटीदार, पिंटू काग, गोलू परमार, बल्लू काग, राजू मंडलोई, शुभम पाटीदार सहित क्षेत्र के श्रद्धालुगण उपस्थित होकर महाआरती व प्रसादी का लिया।
दिनांक: 14 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक प्रत्येक सोमवार सहित विशेष तिथि दिवस को यह जनकल्याणकारी अभिषेक नर्मदा जल, दूध, शहद, गन्ना रस, सरसो तेल, भांग, घी, भस्म, दही, शक्कर सहित अलग-अलग अभिषेक किये गए।

*कब कहा हुए 12 अभिषेक*

पाटीदार ने बताया कि, श्रावण मास के पहले दिन पहला अभिषेक प्राचीन श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर कचहरी चौक कुक्षी में करने के पश्चात दूसरा अभिषेक दिनांक: 16 जुलाई शनिवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भव्य प्राचीन श्री देवप्रतिलिंग शिव मंदिर नर्मदा तट बोधवाड़ा में हुआ।
तीसरा अभिषेक 18 जुलाई सोमवार को नर्मदा तट हरणफाल में प्राचीन शिव लिंग एवं चौथा अभिषेक 24 जुलाई रविवार एकादशी को नर्मदा तट कोटेश्वर में प्राचीन श्री कोटनाथ महादेव का किया गया। पांचवा अभिषेक दिनांक: 25 जुलाई सोमवार को प्राचीन श्री गुप्तेश्वर महादेव अजंदीमान (बाकानेर) में किया गया। आज दिनांक: छटा अभिषेक 26 जुलाई मंगलवार मास शिवरात्रि को श्री बंकनाथ महादेव मंदिर मनावर में किया एवं दिनांक: 31 जुलाई रविवार प्राचीन श्री बड़केश्वर महादेव का अभिषेक किया व दिनांक: 01 अगस्त सोमवार को अति प्राचीन श्री शिव मंदिर देवरा (गंधवानी) का अभिषेक किया गया। दिनांक: 02 अगस्त 2022 मंगलवार नागपंचमी को मनावर के उमरबन में श्री भूतेश्वर महादेव का अभिषेक किया।
दिनांक: 08 अगस्त सोमवार को श्री अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव नई बसाहट निसरपुर में अभिषेक किया गया।
दिनांक: 09 अगस्त मंगलवार प्रदोष व्रत श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। दिनांक: 10 अगस्त 2022 बुधवार श्रावण माह के अंतिम दिवस बारहवां सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ पूर्णाहुति हुई।