मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर
कांग्रेस के चेहरे पर लड़ा चुनाव और अब बीजेपी में शामिल,अध्यक्ष पद के लिए थोड़ी देर में होगा मेंडेट जारी।
भिंड – नगरी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अकोड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध होने की राह पर चल पड़ा है,
दरअसल आज सुबह – सुबह आधा दर्जन से अधिक पार्षद भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के घर पहुंचे और उन्होंने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और भिंड विधायक ने भी कांग्रेस पार्टी से जीत कर आए पार्षदों का सम्मान करते हुए उनका माल्यार्पण किया और उन्हें जल्दी ही भाजपा की तरफ से मैंडेट जारी कर निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने का आश्वासन दिया है, बता दें कि रवि पत्नी शत्रुघ्न अकोडा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 से चुनाव जीते थे,कुल मिलाकर कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थी और 4 सीटें भाजपा के खाते में गई थी वही 8 पार्षद निर्विरोध चुने गए थे, कुल मिलाकर नगर पालिका अकोड़ा का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से सम्मिलित हुए पार्षद को बनाया जा रहा है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है