मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
*ग्राम जमरा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भुजरिया का पावन पर्व गले मिलकर लोगों ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं*
जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर ग्राम जमरा में आज भुजरिया का पावन पर्व मनाया गया जिसमें सभी ग्रामीण जनों ने भुजरिया बदल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी एवं सुख समृद्धि की दुआएं मांगी
जमरा के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी श्री गिर्राज किशोर शर्मा ने बताया कि हमारे गांव में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भुजरिया का पावन पर्व मनाया जाता है साथ ही उन्होंने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान पर भी लोगों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर फैरावे साथ ही 15 अगस्त के बाद सा सम्मान से
उतार कर इसे रखें पूर्व जनपद अध्यक्ष राजीव रघुवंशी ने ग्रामीण जनों के साथ भुजरिया मिलन समारोह अपने गांव में आकर मनाया साथ ही सरपंच पवन रघुवंशी ने सभी को शुभकामनाएं दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है