ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर




हरदा/सिराली। जिले में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत खिरकिया के ग्राम पंचायत नहाली कलां में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। तिरंगा जागरूकता रैली में लोगों को राष्ट्रध्वज के महत्व के बारे में बताया गया तथा 13 से 15 अगस्त की अवधि में अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही मध्यप्रदेश शासन एवं जन अभियान परिषद के आह्वान पर 12 अगस्त को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम बिचपुरी माल में ग्रामवासियों के सहयोग से 75 पौधे लगाए गए हैं। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वायुदूत ऐप्स पर अपलोड भी कराए गए। कार्यक्रम के दौरान सरपंच रामजीवन देवड़ा, सचिव रामजी पाटिल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अर्जुनसिंह राजपूत, सचिव राजेश कुम्हारे अन्य लोगों द्वारा पौधरोपण किया गया । जन-जन को वृक्षारोपण के प्रति सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। इस वृक्षारोपण से जहां जिले के पर्यावरण और हरी भरी होगी वहीं बेहतर पर्यावरण बनाने में भी सहूलियत मिलेगी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*