Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर

(मनीष ऋषीश्वर) भिण्ड जिले में आज निकाय चुनाव के दूसरे दौर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें गोहद,मेहगांव, और मिहोना में कांग्रेस ने बाजी मारी तो रौन और अकोड़ा में जीत का सेहरा भाजपा के सिर बंधा,
अकोड़ा नगर परिषद में जीत का श्रेय लेने के लिए भाजपा के नेताओं में ही शह और मात का खेल खेला गया,
भाजपा के वर्तमान विधायक संजीव सिंह कुशवाह और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एक दूसरे को पटखनी देते नजर आए


गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए वर्तमान विधायक संजीव सिंह कुशवाह में राजनैतिक प्रतिद्वंदता है जिले में हुए निकाय चुनाव में भी इसकी झलक देखने को मिली,
भिण्ड नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजीव सिंह कुशवाह ने अपने खेमे से अध्यक्ष बनाया तो वहीं अकोड़ा नगरपरिषद के चुनाव में दोनो नेता जीते हुए प्रत्याशी को अपने खेमे का होने का दावे करते नजर आए,
कांग्रेस के टिकिट पर पार्षद का चुनाव जीतीं रवि शत्रुघन सिंह को सुबह ही विधायक संजीव सिंह कुशवाह के निवास पर भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था और वो निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गयीं लेकिन भिण्ड विधायक संजीव सिंह उन्हें बधाई देने अकोड़ा नगरपरिषद कार्यालय के बाहर पंहुचे तो वो दूसरे गेट से बाहर निकल गयीं और विधायक इंतजार ही करते रहे हालांकि उसके थोड़ी देर बाद निर्वाचित हुईं अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के घर पंहुची और जीत का श्रेय पूर्व विधायक को दिया।