*आधी रात के समय एक घर की दीवार ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई*।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार जारी बारिश के कारण जनहानि की खबरे आने लगी हैं। कांकेर जिले से एक बड़ा हादसा होने की खबर मिल रही है। रविवार को आधी रात के समय एक घर की दीवार ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिला पुरुष और 3 बेटियां है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल को घटना स्थल पर रवाना किया गया है, लेकिन भारी बारिश से नदी नालों में उफान पर पुलिस को घटना स्थल पहुंचने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह दुखद हादसा कांकेर जिले अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र के परलकोट के पीव्ही 110 नाम के गांव में घटा है। घटना तब घटी,जब मृतक परिवार रात में बेफिक्र होकर अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान आधी रात्रि को कच्चे मकान की दीवार ढह गई. जिसमें पूरा परिवार मौत के गोद में चला गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने दुःख जताया है।
सीएम हाउस से जारी संदेश में कहा गया कि कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 में अनवरत बारिश से दीवार ढहने से परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। दरअसल बस्तर संभाग के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। हालत यह हैं कि कई गांव का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से टूट चुका है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है